{"_id":"6a5f4f8ca086dbb8ff0474b6","slug":"monsoon-rains-wreak-havoc-in-seraj-16-roads-completely-closed-mandi-news-c-90-1-mnd1018-205789-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सराज में मानसूनी बारिश का कहर जारी, 16 सड़कें पूरी तरह बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सराज में मानसूनी बारिश का कहर जारी, 16 सड़कें पूरी तरह बंद
विज्ञापन
1.84 करोड़ के नुकसान का अनुमान
प्रशासन सतर्क, 12 भारी मशीनें मार्ग बहाली में जुटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र में मानसूनी बारिश और भूस्खलन का कहर लगातार जारी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सराज डिविजन में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। डिविजन की कुल 20 सड़कें प्रभावित हुई हैं। इनमें 16 सड़कें पूरी तरह बंद हैं, जबकि 4 सड़कों पर केवल हल्के वाहनों की आवाजाही संभव है।
सराज डिविजन के अधिशाषी अभियंता नीतीश शर्मा ने बताया कि अब तक विभाग को करीब 1.84 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। 21 जुलाई को ही लगभग 21 लाख रुपये की संपत्ति बारिश और भूस्खलन की भेंट चढ़ गई। बंद सड़कों को बहाल करने के लिए विभाग ने 12 भारी मशीनें जेसीबी, लोडर, रोबोट और टिपर तैनात की हैं। विभाग ने 22 जुलाई तक 11 सड़कों को यातायात के लिए बहाल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
भूस्खलन और मलबा आने के कारण बगस्याड-टिक्कर, बगस्याड-शिकवरी, बाथा-गढ़ीमान-थाची-तानेली, गोहर-कांढ़ा, पटीकरी-बाड़ा-शिल्ली-काशिमलीधार, केलोधार-छतरी, ब्रेयोगी-ठैंसर-मगरूगला, चांदपुर-चकड्याला, कल्हणी-मजहार, गडानल-ददानाल, रैंनगलू-लोहाट, सेरीनाला-धार, खालीमोड़-दोगरी-शीहरन, थांचड़ी खड्ड-खामराड़ा-कीलन तथा हरनाल नाला-रैनधार मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हैं। वहीं, बगस्याड-थुनाग वाया रैंनगलू, तांडी-काटयांडी, गाडगुसैण-टपनाली घाट और छतरी-गाडगुसैण मार्ग आंशिक रूप से प्रभावित हैं। इन सड़कों पर केवल छोटे और हल्के वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने कहा कि बरसात के कारण अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी तैनात कर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि बारिश के दौरान केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।