{"_id":"61be1b5a1b5905738d4ef7a0","slug":"mohit-neha-declared-best-players-in-annual-athletic-meet-sarkaghat-college-mandi-news-sml3938929130","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी कूद में सौरभ प्रथम, डिस्कस थ्रो में यक्ष कुमार ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी कूद में सौरभ प्रथम, डिस्कस थ्रो में यक्ष कुमार ने मारी बाजी
विज्ञापन
सरकाघाट महाविद्यालय में एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद स्पर्धा के शुरू होने से पहले अपनी प्रस्तुति दे
- फोटो : Mandi
मोहित, नेहा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित
सरकाघाट महाविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
लंबी कूद में सौरभ और पल्लवी गुलेरिया रहे अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में शनिवार को एक दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भूपेंद्र सिंह रहे। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी मोहित चौहान तथा सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी नेहा घोषित किए गए। लंबी कूद (पुरुष वर्ग) में सौरभ ने प्रथम स्थान हासिल किया। दिनेश दूसरे और मोहित तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो (पुरुष वर्ग) में यक्ष कुमार पहले, मोक्ष दूसरे तथा मनीष शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में सौरभ ठाकुर पहले, साहिल दूसरे तथा अक्षय तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर रेस (पुरुष वर्ग) में मोहित प्रथम, अतुल शर्मा द्वितीय और सौरभ ठाकुर तृतीय रहे। 800 मीटर (पुरुष वर्ग) रेस में अंकित कुमार पहले, सौरभ दूसरे तथा राजीव कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर रेस (पुरुष वर्ग) मोहित चौहान प्रथम, अतुल शर्मा द्वितीय और सौरव तृतीय रहे। शॉटपुट (पुरुष वर्ग) में मनीष शर्मा प्रथम, साहिल पराशर द्वितीय तथा विवेक कुमार तृतीय रहे। जेवेलिन थ्रो में जतिन शर्मा पहले, मुनीश शर्मा दूसरे और विशाल राठौड़ तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो (महिला वर्ग) में नेहा प्रथम, रेणुका देवी द्वितीय और रितिका तृतीय रहीं। लंबी कूद में पल्लवी गुलेरिया पहले, रेणुका देवी दूसरे और भाविका कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। जेवेलिन थ्रो में रेणुका देवी प्रथम, नेहा द्वितीय और कंचन तृतीय रहीं। शॉटपुट में नेहा प्रथम, कंचन द्वितीय और रेणुका देवी तृतीय रहीं। 100 मीटर रेस में रेणुका देवी पहले, पल्लवी गुलेरिया दूसरे और नेहा चौहान तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर रेस में बबीता शर्मा पहले, पल्लवी गुलेरिया दूसरे तथा पल्लवी कौशल तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में नेहा प्रथम, दीक्षा एवं अंजलि ठाकुर संयुक्त रूप से दूसरे और अती देवी तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्राचार्य रत्न चंद ठाकुर, प्रो. केके पांडेय सहित पूरा कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।
000