फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mobile polling teams will knock door to door from tomorrow for voting

Mandi News: मतदान के लिए कल से घर-घर दस्तक देंगी मोबाइल पोलिंग टीमें

Mon, 20 May 2024 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 20 May 2024 07:49 AM IST
विज्ञापन
Mobile polling teams will knock door to door from tomorrow for voting
मंडी। लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाता 21 मई से 26 मई तक अपने घर में मतदान कर सकेंगे। उसके साथ ही 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के मतदाता भी पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। मंडी विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग 833 मतदाता अपने घर बैठे मतदान करेंगे।
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओमकांत ठाकुर ने बताया कि मंडी विधानसभा क्षेत्र में 12 पोलिंग टीमें 21 से 26 मई से पोस्टल बैलेट से मतदान करवाने के लिए घर-घर दस्तक देंगी। मंडी विधानसभा क्षेत्र में ऐसे 2068 मतदाताओं में से 833 मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का विकल्प चुना है। एक बार अगर मतदाता किसी कारण घर पर नहीं होता है तो टीम दूसरी बार मतदाता के घर पहुंच कर मतदान करवाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट मतदान के लिए निर्धारित शेड्यूल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा कर दिया है। पोस्टल बैलेट मतदान के दौरान मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मी, माइक्रो आब्जर्बर और सेक्टर अधिकारी के साथ-साथ संबंधित मतदान केंद्र के मतदान पर्यवेक्षक एवं संबंधित बीएलओ भी मौजूद रहेंगे। पारदर्शिता सुनिश्चित बनाने के लिए मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 21 मई को मोबाईल पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र सताहन, ध्वाली बडैहर, खलनु, कून, मंडोखर, कोट-एक व दो, तरनोह, जंडरोला, बीड, सदोह एक व दो, कुटली, तांदी, थलेहर, मरठूं, बटोर, साई एक व दो, चलोह, अलाथू, चांबी, खलियार एक व दो, सन्यारड़, पैलेस कालोनी एक, दो व तीन, भरूं एक व दो, चडयारा, मंगवाई एक, दो व तीन, सरांदा, गाद के घरों में दस्तक देंगी।
22 मई को मतदान केंद्र खलनु, लगधार, धवाहन, भरगांव, धीयूण, कठवारी, भलेड, कुटली, बडगान, जनेड, रंधाड़ा, बटाहर, बागी, सेहली, सतोहल, पदयूं, कठलग, बयार, सैन, समखेतर एक, दो, तीन व चार, सूहड़ा एक व दो, अप्पर सूहड़ा, मंझबार एक और दो, पुरानी मंडी एक व दो, पंडोह, पंडोह कॉलोनी जरल कॉलोनी के घरों में जाकर पात्र मतदाताओं से मतदान करवाएंगी।
23 मई को सरवरी भूनाल, सपलोह, भरगांव, लुहारड़ा, धनयारी, गुमाणू, बारी, भटवार, धरयाणा, रंधाड़ा, पंजेटी, तल्याहड़ एक व दो, सेहली, बोहीन, लोट निचला, तिल्ली, मनयाणा, धरमयाणा एक व दो, थनेहड़ा एक, दो व तीन, कुथेहड़, पड्डल एक व दो, नेला, शिलाकिप्पड़, सियोग, सांबल, जागर में 85 वर्ष से अधिक आयु और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाता अपने घर बैठे मतदान करेंगे।

24 मई को मतदान केंद्र सेन, कोटली एक व दो, कसाण, मंथाला, बलोह, चनबारी, मधवाहन, लोवर भगवाहन, अप्पर भगवाहन, समराहन, डंडाल, डीपीएफ जंजोली, चंदेह, रखून, धनयारा और सुखसाल के घरों में पहुंचेंगी।
एसडीएम ने बताया कि 25 और 26 मई को पहले दौरे के दौरान छूटे हुए मतदाताओं से मतदान करवाने के लिए दोबारा दौरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed