{"_id":"680b728e271c8434520f3305","slug":"mnrega-workers-angry-over-not-getting-wages-mandi-news-c-90-1-ssml1025-154216-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मजदूरी न मिलने पर मनरेगा मजदूरों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मजदूरी न मिलने पर मनरेगा मजदूरों में रोष
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। मनरेगा मजदूरों को छह माह से मजदूरी नहीं मिली है। इसके चलते मनरेगा मजदूरों में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है। धर्मपुर विकास खंड में करीब छह माह से मनरेगा की दिहाड़ी न मिलने से मनरेगा मजदूरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
मनरेगा मजदूर अमर सिंह, रोशन लाल, कश्मीर सिंह, बिहारी लाल, चमन लाल, जोगिंद्र सिंह, रामलाल, मीना देवी, लक्ष्मी आदि ने कहा कि बच्चों के स्कूलों में दाखिले चल रहे हैं। किताबें-काॅपियां तथा अन्य कई खर्च हैं। कहा कि रसोई का बजट भी पूरी तरह बिगड़ गया है। गैस सिलिंडर भरने में परेशानी हो रही है।
शादी-विवाह का सीजन होने से कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी वितरित की जाए। इधर, कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी धर्मपुर बालम राम ने कहा कि जैसे ही केंद्र सरकार से पैसा आएगा, सभी मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी दे दी जाएगी। संवाद