{"_id":"671a49be9ac916444c00fdd9","slug":"mlas-will-sit-on-fast-to-establish-atal-university-in-balh-mandi-news-c-90-1-ssml1045-138692-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अटल यूनिवर्सिटी बल्ह में स्थापित करने के लिए अनशन पर बैठेंगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अटल यूनिवर्सिटी बल्ह में स्थापित करने के लिए अनशन पर बैठेंगे विधायक
Fri, 25 Oct 2024 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 25 Oct 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता कर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया ऐलान
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय को नेरचौक से सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में बदलने को लेकर बल्ह के विधायक तल्ख हो गए हैं। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यह बात बल्ह के विधायक इंदर सिंह गांधी ने आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अंदर अगर प्रदेश सरकार ने अपना यह निर्णय वापस नहीं लिया तो वे एसडीएम कार्यालय बल्ह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ अनशन पर बैठ जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के शासनकाल में बल्ह में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हो रहा है।
कहा कि जल शक्ति विभाग में विजिलेंस की जांच जारी है, लेकिन उस पर भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। आरोप लगाया कि पूर्व में रहे मंत्री भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का कार्य कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष से अधिक समय से बल्ह में कानून व्यवस्था को कायम बनाने वाले थाना प्रभारी को भी व्यक्तिगत अहम के चलते उन्हें लाइन हाजिर करवा दिया गया है। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि इन सब बातों को वे अनदेखा नहीं करेंगे और चुप नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर उनके साथ युवा मोर्चा बल्ह के अध्यक्ष देवेंद्र राणा, महामंत्री मनीष सैनी मौजूद रहे।