{"_id":"67fbfb1a201957d9bc09c280","slug":"mla-purna-chand-inaugurated-the-baisakhi-fair-in-saraundhar-mandi-news-c-90-1-mnd1001-153276-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरौणधार में विधायक पूर्ण चंद ने किया बैसाखी मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरौणधार में विधायक पूर्ण चंद ने किया बैसाखी मेले का शुभारंभ
विज्ञापन
सरौणधार में दो दिवसीय बैसाखी मेले के शुभारंभ दौरान देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते विधायक पूर
पधर (मंडी)। ग्राम पंचायत भड़वाहण स्थित प्राचीन जालपा माता मंदिर सरौणधार में बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय देवता मेला शुरू हुआ। विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने माता जालपा भगवती सहित देव पाईंदल ऋषि, देव रामपाल ब्रह्मा, देव रुपण पाल ब्रह्मा, देव टुंडी वीर और माता दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा कि पारंपरिक मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं, जो आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर मंडी जिले और द्रंग क्षेत्र के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं की कमी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति चिंता का विषय है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जनहित के मुद्दों पर विफल रही है और जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है।
ऐसी निकम्मी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का समय नजदीक आ रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत भड़वाहण के लिए विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही मेले के सफल आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 20 हजार रुपये देने का एलान भी किया। इसके पश्चात विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने ग्राम पंचायत शीलग में आयोजित बैसाखी मेले में भी शिरकत की और वहां भी विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही मेले के आयोजन के लिए 20 हजार रुपये ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की। संवाद