{"_id":"6a5a347a0a5044ddad021312","slug":"mla-chandrashekhar-urged-the-protesters-to-call-off-the-agitation-mandi-news-c-90-1-ssml1045-205396-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विधायक चंद्रशेखर ने आंदोलन खत्म करने का किया आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विधायक चंद्रशेखर ने आंदोलन खत्म करने का किया आग्रह
विज्ञापन
संधोल अस्पताल के लिए छह चिकित्सकों की नियुक्ति का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने दावा किया है कि संधोल नागरिक अस्पताल के लिए छह चिकित्सकों की नियुक्ति के आधिकारिक आदेश जारी हो चुके हैं। उन्होंने आंदोलनकारियों से धरना समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि जनहित की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई हुई है।
विधायक ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि अस्पताल में स्त्री रोग, बाल रोग, मेडिसिन, ईएनटी विशेषज्ञ समेत दो अतिरिक्त चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है और वे जल्द सेवाएं देंगे। संधोल में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आंदोलन शुरू से जनहित का मुद्दा रहा, जिसका उन्होंने समर्थन किया। उन्होंने आंदोलन से जुड़े लोगों से अब धरना समाप्त कर सहयोग बनाए रखने की अपील की।