फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MLA Anil Sharma inspected the Shivdham project.

Mandi News: विधायक अनिल शर्मा ने किया शिवधाम परियोजना का निरीक्षण

Fri, 24 Oct 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
MLA Anil Sharma inspected the Shivdham project.
मंडी। सदर विधायक अनिल शर्मा ने निर्माणाधीन शिवधाम परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की और कुछ सुझाव पर्यटन निगम और निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों को दिए। उन्होंने पानी की निकासी को लेकर गंभीरता पूर्वक कार्य करने को कहा ताकि भविष्य में बारिश या पानी की वजह से इस परियोजना को कोई नुकसान न पहुंचे। निर्माण कर रही कंपनी के इंजीनियर्स ने विस्तार पूर्वक चल रहे निर्माण की जानकारी दी।
विज्ञापन


काफी समय से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य बंद था लेकिन अब इसको सुचारु करने के लिए विधायक की ओर से प्रयास करने के बाद प्रदेश सरकार ने इसके निर्माण में दिलचस्पी दिखाई और इसको पूर्ण करने के लिए फिर से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। लगभग 25 करोड़ की लागत से इसके मंदिरों के ढांचों का निर्माण पूर्ण किया जा रहा है।
विज्ञापन

शेष कार्य के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक के माध्यम से इस परियोजना को पूर्ण किया जाना है, जिसके लिए टेंडर अलग से किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिवधाम अपने आप में पूरे भारत में अकेला ऐसा स्थल होगा जहां 12 ज्योतिर्लिंगों के एक साथ दर्शन हो सकेंगे। उम्मीद है जल्द ही इसका निर्माण पूरा होगा और ये एक अनोखा, आलौकिक धार्मिक और दार्शनिक स्थल होगा और मंडी में पर्यटन का नया आयाम स्थापित होगा। इसके मौके पर पर्यटन निगम के अधिकारी राकेश अरोड़ा, केडीएन कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर्स और कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed