{"_id":"68da64efba9cdda8530045a3","slug":"mission-vatsalya-is-improving-the-fate-of-children-thakur-mandi-news-c-90-1-mnd1001-171375-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन वात्सल्य संवर रही बच्चों की तकदीर : ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन वात्सल्य संवर रही बच्चों की तकदीर : ठाकुर
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। खंड विकास अधिकारी कार्यालय के समिति सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास गोहर खंड के 130 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में मिशन वात्सल्य, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना तथा इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना से अनाथ और असहाय बच्चों की तकदीर और तस्वीर संवर रही हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी बिहारी लाल चौहान ने प्रतिभागियों के समक्ष बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, देई, पोषण और गोहर खंड में चल रही सभी विभागीय योजनाओं की जानकारी रखी। शैलजा अवस्थी ने बाल विवाह के दुष्परिणामों, स्पांसरशिप योजना, आफ्टर केयर योजना और दत्तक ग्रहण बारे जानकारी दी। विधिक एवं प्रोबेशन ऑफिसर रमा कुमारी ने बाल यौन उत्पीड़न, पॉक्सो अधिनियम के बारे में बताया। संवाद