{"_id":"667ea4f5bb923ecff50b95bb","slug":"missing-person-from-kangra-found-in-the-blood-of-ladbhadol-mandi-news-c-90-1-ssml1026-129716-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लडभड़ोल के रक्तल में मिला कांगडा का लापता व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लडभड़ोल के रक्तल में मिला कांगडा का लापता व्यक्ति
Sat, 29 Jun 2024 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल पुलिस ने एक लापता व्यक्ति को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। व्यक्ति अजय कुमार (34) कांगड़ा जिले के थुरल क्षेत्र के कोतवाल लाहड़ का रहने वाला है, जो 15 दिनों से लापता था। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
जानकारी के अनुसार लडभड़ोल क्षेत्र के मंगडोल के युवकों ने इस व्यक्ति को रक्तल के पास पुल पर बैठा हुआ देखा और उससे पूछताछ की। इसके बाद युवाओं ने इसकी सूचना लडभड़ोल पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के परिजनों से संपर्क किया और उनके हवाले कर दिया। परिजनों ने बताया कि अजय का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। परिजनों ने लडभड़ोल पुलिस और मंगडोल के युवकों का धन्यवाद किया हैं।
पुलिस चौकी लडभड़ोल के प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि उन्होंने भवारना पुलिस को लापता व्यक्ति की जानकारी भी साझा की। बाद में परिजनों को लडभड़ोल पुलिस चौकी में बुलाया और व्यक्ति को परिजनों के हवाले कर दिया है।