फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Minor raped in Sundernagar, victim five months pregnant

Mandi News: सुंदरनगर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़िता पांच माह की गर्भवती

Sat, 03 Aug 2024 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 03 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Minor raped in Sundernagar, victim five months pregnant
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर में एक 35 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता अब पांच महीने की गर्भवती है। चाइल्ड हेल्पलाइन मंडी की शिकायत पर सुंदरनगर थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता लड़की मूल रूप से जोगिंद्रनगर क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता ने हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करके मामले की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन मंडी को दी थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सुंदरनगर में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुंदरनगर, नानक चंद ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। पीड़िता पांच माह की गर्भवती है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और आरोपी की धरपकड़ के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed