फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Minister Vikramaditya reached Rajban and met the disaster victims

Mandi News: राजबन पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य आपदा पीड़ितों से की मुलाकात

Thu, 15 Aug 2024 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 15 Aug 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Minister Vikramaditya reached Rajban and met the disaster victims
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी जिला के राजबन में आपदा प्रभावित लोगों से मिलते हुए ।
पधर (मंडी)। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पधर उपमंडल के राजबन गांव के आपदा प्रभावितों को सरकार सुरक्षित स्थानों पर बसाने का प्रयास करेगी। बुधवार को सरकार की तरफ से मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजबन पहुंचकर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इस दौरान अपनों को खो चुके परिवारों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन

मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजबन गांव तक जाने वाली सड़क का चौड़ा करके बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव का अधिकतर क्षेत्र डेंजर जोन घोषित हो चुका है। ऐसे में यहां के प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घटना दुखद है और उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। प्रदेश सरकार ने राहत राशि के नियमों में बदलाव किया है। ऐसे में यहां के प्रभावितों को भी नए पैकेज के तहत लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अभी तक आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार की तरफ से चार-चार लाख की सहायता राशि दी जा चुकी है, जबकि और राशि देने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में विपक्ष के लोग भी यहां आएं हैं जोकि अच्छी बात है, क्योंकि यह राजनीति करने का समय नहीं है। उन्होंने प्रभावितों की मदद के लिए आगे आने वाली संस्थाओं का भी आभार जताया। बता दें कि उपमंडल पधर की धमच्याण पंचायत के राजबन गांव में 31 जुलाई की रात को बादल फटने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अभी तक लापता है। दो लोग घायल हुए हैं। इस आपदा में गांव के तीन घर चपेट में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed