फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Minister Shandil gave relief amount to the affected people of Syathi

Mandi News: स्याठी के प्रभावितों को मंत्री शांडिल ने दी राहत राशि

Wed, 16 Jul 2025 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Minister Shandil gave relief amount to the affected people of Syathi
धर्मपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनीराम
धर्मपुर (मंडी)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के स्याठी और आसपास के अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लिया तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय उच्चमार्ग-तीन पर चोलथरा में बन रहे पुल, पाड़च्छु पुल, स्याठी क्षेत्र, सज्याओ पिपलू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य क्षतिग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया। आपदा पीड़ितों से भेंट कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे स्याठी गांव के सभी प्रभावित परिवारों को 21 हजार रुपये प्रति परिवार देने की घोषणा भी की। धर्मपुर क्षेत्र के स्याठी गांव में भूस्खलन के बाद त्रयंबला स्थित माता नैना देवी राहत शिविर में अब तक 61 लोगों को सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


धर्मपुर अस्पताल में जल्द मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
स्वास्थ्य मंत्री ने धर्मपुर आदर्श नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता भी की। उन्होंने नागरिक अस्पताल सरकाघाट में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित करने की घोषणा की। इसके अलावा सज्याओ पिपलू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा डंगे के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये और धर्मपुर आदर्श नागरिक अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, ब्लड स्टोरेज यूनिट, सीटी स्कैन सुविधा, मुर्दाघर और ऑपरेशन थिएटर के निर्माण के लिए 47 लाख रुपये स्वीकृत किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed