फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mining

बल्ह घाटी में अवैध खनन माफिया की खैर नहीं, अब रोकेगी ये टीम...

Fri, 20 Dec 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
mining
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के कंसा, लोहारा और सुकेती खड्ड इलाके में अवैज्ञानिक खनन को लेकर हाईकोर्ट के आदेशों के बाद प्रशासन को होश आया है। प्रशासन ने अवैध और अवैज्ञानिक खनन को रोकने और अब तक क्षेत्र में हुए नुकसान को लेकर हाई पावर कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

इसमें पुलिस, खनन, आईपीएच, पीडब्लूडी, वन, प्रदूषण नियंत्रण और राजस्व विभाग के अधिकारियों को शामिल किया है। शुक्रवार को डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर की अगुवाई में विभिन्न विभागों की एक टीम ने बल्ह क्षेत्र में अवैध व अवैज्ञानिक खनन पर नकेल कसने को कंसा, लोहारा और सुकेती खड्ड इलाके का दौरा किया। मौके पर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस टीम में एसपी मंडी गुरदेव शर्मा के संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मौके पर कंसा, लोहारा के प्रधान और एमसी नेरचौक के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस टीम ने क्षेत्र में खनन से हुए नुकसान, पुलों को पैदा खतरे, पानी की स्कीमों को हुई क्षति इत्यादि सहित अन्य मामलों की पड़ताल की। उपायुक्त ने सभी विभागों को इसे लेकर अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंपने के निर्देश दिए। वही खनन के लिए हाई पावर कमेटी के गठन से खनन माफियाओं में दहशत का माहौल बन गया है। डीसी मंडी ने बताया की हाई कोर्ट के आदेशानुसार हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है। शुक्रवार को संबंधित क्षेत्रों का दौरा किया गया है। प्रशासन मुस्तैद है। अवैज्ञानिक और अवैध खनन पर शिकंजा कसा जाएगा। वस्तुस्थिति का पता लगाकर प्रशासन रिपोर्ट सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित क्षेत्रों में अवैध और अवैज्ञानिक खनन जोरों पर है। प्रशासन और पुलिस की तमाम मुस्तैदी के बावजूद नदी नालों का सीना छलनी किया जा रहा है। इससे प्राकृतिक स्रोतों को खतरा पैदा हो गया है और जलस्तर घट रहा है। इस संदर्भ में एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कमेटी का गठन करके अवैध और अवैज्ञानिक खनन को रोकने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed