{"_id":"67ae3acdcec00420a000f457","slug":"mining-business-was-running-under-the-supervision-of-the-attacking-accused-mandi-news-c-90-1-ssml1045-147841-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हमलावर आरोपी की देखरेख में चल रहा था खनन का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हमलावर आरोपी की देखरेख में चल रहा था खनन का कारोबार
विज्ञापन
मंडी। एसडीएम सदर आईएएस अधिकारी ओमकांत ठाकुर पर हुए हमले की घटना के बाद अवैध खनन की परतें खुलना शुरू हो गई हैं। मामले में अब नए चेहरे सामने आना शुरू हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक और ठेकेदार को नामजद किया है। हमले के मुख्य आरोपी के अलावा माइनिंग एक्ट और अन्य धाराओं में चार अन्य आरोपी बनाए गए हैं। इन चार आरोपियों में दो ठेकेदार और ट्रैक्टर के साथ मौजूद दो लोग शामिल हैं।
पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया है कि हमलावर आरोपी हीरालाल की देख-रेख में ही खनन का अवैध कारोबार चल रहा था। एसडीएम सदर के अवैध खनन को रोकने पर तैश में आए आरोपी ने नशे की हालत में उन पर हमला कर दिया। खच्चरों का हिसाब किताब भी इसी के पास था। जांच में सामने आया है कि यहां खनन सामग्री खच्चरों के माध्यम से ट्रैक्टर में लोड कर आगे भेजी जाती थी।
घटना के दिन ट्रैक्टर अवैध खनन सामग्री से लोड हो रहा था, वह ठेकेदार जितेंद्र से जुड़ा हुआ पाया जा रहा है। इस पर जितेंद्र को भी इस मामले में नामजद कर लिया है। पुलिस इस मामले में तकनीकी जांच का भी सहारा ले रही है। इसी के साथ अवैध खनन में जुटे मजदूरों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। उधर, एसडीएम सदर पर अवैध खनन की चेकिंग के दौरान हमला करने के आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। उसे 25 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वीरवार को भी दिनभर इस मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तथ्य जुटाती रही।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में गंभीरता से जांच जारी है। सभी तरह से तथ्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि हमला करने के आरोपी की पत्नी ने भी शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने अवैध खनन से कोई नाता न होने की बात बताई है। इस पर जांच पड़ताल की जा रही है।
000