{"_id":"6985d33e30d58aa95707150e","slug":"millet-high-protein-diet-for-pregnant-women-in-scm-mandi-mandi-news-c-90-1-ssml1025-185020-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एससीएम मंडी में प्रसूता महिलाओं को अब मिलेट हाई प्रोटीन डाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एससीएम मंडी में प्रसूता महिलाओं को अब मिलेट हाई प्रोटीन डाइट
Sat, 07 Feb 2026 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 07 Feb 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
एमसीएच मंडी में प्रसूती महिलाओं को अतिरिक्त डाइट में दी जा रही पंजीरी और रागी कुकीज। -संवाद
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी प्रबंधन ने जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं के लिए अतिरिक्त पौष्टिक डाइट की सुविधा शुरू की है। इस विशेष आहार में मल्टी मिलेट हाई प्रोटीन पंजीरी, बिस्कुट और एनर्जी पाउडर को दूध के साथ शामिल किया गया है, ताकि प्रसूति के बाद महिलाएं शीघ्र स्वस्थ हो सकें और नवजात को पर्याप्त स्तनपान मिल सके।
अस्पताल द्वारा शुरू की गई इस डाइट में कोदरा, बाजरा, ज्वार और रागी जैसे मोटे अनाजों के साथ-साथ अन्य आवश्यक पोषक तत्व शामिल किए गए हैं। वर्तमान में मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) में उपचाराधीन महिलाओं को दाल, चावल, अंडा और दूध जैसी सामान्य डाइट पहले से दी जा रही है। अब इसके अतिरिक्त 30 रुपये शुल्क वाली विशेष मिलेट डाइट भी उपलब्ध करवाई जा रही है, जो सामान्य डिलीवरी में तीन दिन और सिजेरियन में सात दिन तक दी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-आईएचबीटी) पालमपुर के सहयोग से यह डाइट तैयार की है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के एमएस डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि पैक्ड फूड के रूप में ज्वार, चोको मिलेट्स और रागी कुकीज दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मल्टी मिलेट हाई प्रोटीन पंजीरी प्रसूता महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार में मील का पत्थर साबित होगी।