{"_id":"6754504a9e5472fa700c88b1","slug":"milkcake-and-desi-ghee-found-to-be-substandard-during-testing-mandi-news-c-90-1-mrt1064-142200-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जांच में घटिया निकला मिल्ककेक, देसी घी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जांच में घटिया निकला मिल्ककेक, देसी घी
विज्ञापन
मंडी। अगर आप दुकान से पानी की बोतल खरीदते हैं तो उसकी एक्सपायरी तिथि जरूर पढ़ें। उसके बाद ही उसे खरीदें। खाद्य आपूर्ति सुरक्षा विभाग मंडी की ओर से जोगिंद्रनगर में भरे पैकिंग पेयजल के सैंपल जांच में मिस ब्रांडेड पाए गए हैं। विभाग ने हाल में इसके सैंपल लिए थे और जांच के लिए लैब में भेजा था।
जांच में पैकिंग पेयजल मानकों पर खरा नहीं उतर पाया है। एक लीटर पानी में एल्कलाइन की मात्रा 58.8 एमजी पाई गई है जबकि यह 75 से 400 तक होनी चाहिए। पैंकिंग पेयजल पर एक्सपायरी तिथि आदि भी अंकित नहीं की गई थी। इसके अलावा मिल्ककेक और देसी घी के सैंपल भी मानकों पर खरा नहीं उतरे हैं।
खाद्य आपूर्ति सुरक्षा विभाग की टीम ने त्योहारी सीजन के दौरान रत्ती से सप्लाई हुए 50 किलो मिल्ककेक के सैंपल गोहर से भरे थे। लैब में जांच के दौरान मिल्ककेक में बीआर रीडिंग की मात्रा ज्यादा होने के कारण सब सब स्टैंडर्ड पाया गया। यानी उसे तेल मिलाकर तैयार किया गया था। चैलचौक से भरे देसी घी के सैंपल भी जांच में सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं। उस देसी घी से जलेबी और अन्य मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। खाद्य सुरक्षा विभाग सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद अब आगामी कार्रवाई लाने जा रहा है।
विज्ञापन
.......
मिलावटखोरों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। शिकायत आने पर सामग्रियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। त्योहारी सीजन में भरे पैकिंग पेयजल, देसी घी और मिल्ककेक के सैंपल लैब में मानकों पर खरा नहीं उतरे हैं। रिपोर्ट आने के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
-एलडी ठाकुर, सहायक आयुकत, खाद्य आपूर्ति सुरक्षा विभाग मंडी
0000