फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Milk becomes costlier by Rs 10: Milkmen who supply milk door-to-door increase the price

दूध 10 रुपये महंगा : घर-घर सप्लाई करने वाले दोधियों ने बढ़ाए दाम

Sat, 11 Apr 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Milk becomes costlier by Rs 10: Milkmen who supply milk door-to-door increase the price
सरकारी खरीद दर बढ़ने का पड़ा असर
विज्ञापन

मंडी शहर में 50 से 60 रुपये लीटर तक पहुंची कीमत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर में घर-घर दूध पहुंचाने वाले दोधियों ने कीमतों में 10 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इससे उपभोक्ताओं का मासिक बजट प्रभावित होने लगा है। नई दरों के लागू होने के बाद अब लोगों को दूध 50 से 60 रुपये प्रति लीटर तक खरीदना पड़ रहा है। जबकि उच्च गुणवत्ता वाला दूध 80 से 100 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है।
जानकारी के अनुसार शहर में करीब 30 दोधिए घर-घर दूध की सप्लाई करते हैं। पहले यह दूध 40 से 50 रुपये प्रति लीटर के बीच मिलता था, लेकिन 1 अप्रैल से प्रदेश सरकार की ओर से किसानों और दुग्ध उत्पादकों के हित में दूध की खरीद दर बढ़ाने के फैसले के बाद इसका सीधा असर बाजार पर पड़ा है। पहले 51 रुपये प्रति किलो खरीदा जाने वाला गाय का दूध 61 रुपये और भैंस का दूध 61 रुपये से बढ़कर 71 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसी के चलते दोधियों ने भी उपभोक्ताओं के लिए दरों में 10 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन

शहर के सुहड़ा वार्ड की सुनिता, सरोज, महाजन बाजार के हेमराज और ध्याम लाल सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके घरों में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग नियमित रूप से दूध पहुंचाते हैं। 5 अप्रैल से उन्होंने दाम बढ़ाने की सूचना दी है, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि पहले से ही बच्चों की फीस, राशन, सब्जी, बिजली-पानी के बिल और रसोई गैस जैसे खर्चों के बीच अब दूध महंगा होने से परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पंडोह क्षेत्र के सात मील से मंडी में दूध बेचने आने वाले कांशी राम, बिहण धार मझवाड़ के फिरोज गुज्जर और कैहनवाल के पूर्ण चंद ने बताया कि वे गांवों से दूध खरीदकर शहर में सप्लाई करते हैं। सरकार द्वारा खरीद दर बढ़ाने के बाद डेयरी में बिकने वाला दूध भी महंगा हो गया है। इसके अलावा पशुओं के चारे की कीमतें भी बढ़कर 50 किलो की बोरी 1150 से 1550 रुपये तक पहुंच गई हैं। परिवहन खर्च और मेहनत को देखते हुए उन्हें भी सरकारी दर के अनुसार कीमत बढ़ानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed