फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Migrant Valmiki people are not getting the facilities of government schemes: Ranjit

प्रवासी वाल्मीकि लोगों को नहीं मिल रही सरकारी योजनाओं की सुविधा : रणजीत

Thu, 19 Sep 2024 11:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 19 Sep 2024 11:48 AM IST
विज्ञापन
Migrant Valmiki people are not getting the facilities of government schemes: Ranjit
सरकाघाट (मंडी)। अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक सरकाघाट में हुई। बैठक की अध्यक्षता सरकाघाट खंड के प्रधान अमी चंद और प्रदेश सचिव एनसी भारद्वाज ने की। बैठक में समुदाय की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

मोर्चा महासचिव के रणजीत सिंह ने कहा कि बैठक में प्रवासी वाल्मीकि समाज के लोगों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जो पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से सरकाघाट में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास यहां के वोटर कार्ड से लेकर अन्य आवश्यक कागजात हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सरकार से हिमाचली प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कारण प्रवासी वाल्मीकि सामुदाय के लोगों सरकारी योजनाओं और उनके बच्चों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही इस मामले को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि इन लोगों को सरकारी सुविधाओं के लिए प्रमाण पत्र मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतपाल बने वाल्मीकि समाज सरकाघाट इकाई के प्रधान
बैठक के दौरान वाल्मीकि समाज कमेटी सरकाघाट इकाई का गठन किया गया। इसमें सर्व सहमति से सतपाल को प्रधान चुना गया। इसके अलावा निशा वरिष्ठ को उप प्रधान, अमित को उप प्रधान, रवि को कोषाध्यक्ष, अनुज को महासचिव, विशाल को सहसचिव, सुभाष को मुख्य सलाहकार, प्रवीण को लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, लोकेंद्र, सनी, अंकित, सोनू, संगीता औ संतोष को सर्वसम्मति से वाल्मीकि समाज कमेटी सरकाघाट इकाई का सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed