फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Meritorious students of Saraswati Vidya Mandir Madhi were honored

Mandi News: सरस्वती विद्या मंदिर मढ़ी के मेधावी नवाजे

Tue, 23 Dec 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students of Saraswati Vidya Mandir Madhi were honored
सरस्वती विद्या मंदिर मढ़ी  में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे।  स्त्रो
धर्मपुर (मंडी)। सरस्वती विद्या मंदिर मढ़ी में मंगलवार को 23वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैप्टन विद्या सागर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सेवानिवृत्त उप निदेशक डाॅ. इंद्र संजय वर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सकलानी ने की। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन

समारोह के दौरान विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें अभिनंदन ठाकुर, शिवांशिक, शिवांश, तरुण, शर्बिल ठाकुर, चैतन्य, नवजोत, अजय कुमार, शिवांशी ठाकुर, आदित्य भारद्वाज, तनिष्का ठाकुर, अमायरा, आर्यन, प्रिया राणा, दिव्यांश ठाकुर, अनुष्का, सानवी, वसीतां, रूहानी, अंश ठाकुर, आरव रंगरा, भावेश ठाकुर, अन्वी, काव्य ठाकुर, आरव ठाकुर, आयुष, आदित्य आजाद, सुरभि, निखिल, सुजल ठाकुर, अंकुश ठाकुर, नव्या ठाकुर, शौर्य सकलानी, अर्णव, अनुष्का, संवि, सिवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैप्टन विद्यासागर ठाकुर ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों से दूर रहने, नशे से बचने और अनुशासन में रहने की सीख दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह राकेश सकलानी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर विपिन सकलानी, प्रेम चंद ठाकुर, मीरा देवी सहित अभिभावक, विद्यालय का स्टाफ, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed