{"_id":"6953bac0bf0af624ab0c2f95","slug":"meritorious-students-of-jaral-nihari-school-received-honors-mandi-news-c-90-1-mnd1021-181047-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जरल निहरी स्कूल के मेधावियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जरल निहरी स्कूल के मेधावियों को मिला सम्मान
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरल निहरी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। सीडीपीओ सुंदरनगर पूनम चौहान ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
उन्होंने विद्यालय को अपना विद्यालय द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत गोद लिया हुआ है। कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरल निहरी की प्रधानाचार्या बनिता कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
इस मौके पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान किए। सीडीपीओ पूनम चौहान ने विद्यार्थियों को परिश्रम और अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवा शक्ति यदि नशा मुक्त रहेगी, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान गोपाल शर्मा व अन्य उपस्थित रहे। संवाद