{"_id":"68851329b91d4cfe0501c58b","slug":"mentally-disturbed-woman-broke-the-windows-of-12-cars-mandi-news-c-90-1-ssml1045-163811-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मानसिक तौर पर परेशान महिला ने तोड़े 12 गाड़ियों के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मानसिक तौर पर परेशान महिला ने तोड़े 12 गाड़ियों के शीशे
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के कनैड कस्बे में करीब 12 गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। यह घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में महिला एक के बाद एक करके हाथ में पकड़े डंडे से गाड़ियों के शीशे तोड़ रही है।
धनोटू पुलिस को देर रात 12 बजे सूचना मिली थी कि कोई अज्ञात महिला गाड़ियों के शीशे तोड़ रही है। पुलिस ने कस्बे में रात को ही गश्त की मगर वह महिला नहीं मिली। शनिवार सुबह पुलिस को जैसे ही स्थानीय लोगों ने सूचना दी तो पुलिस 8:00 बजे महिला को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो महिला बिलासपुर के घुमारवीं तहसील की निकली।
पुलिस के अनुसार यह महिला मानसिक तौर पर परेशान है। पता मिलते ही घर को सूचना दे दी गई। वहां से उसका बेटा लेने आया है। इस बारे में डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद