फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Membership of Workers Welfare Board is available for just one rupee: Anil

मात्र एक रुपये में मिलती है कामगार कल्याण बोर्ड की सदस्यता : अनिल

Sun, 27 Oct 2024 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 27 Oct 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
Membership of Workers Welfare Board is available for just one rupee: Anil
बालीचौकी (मंडी)। हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने शनिवार को थाची में कामगारों और उनके परिजनों को जागरूक करने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य कामगारों को उनके अधिकारों, पंजीकरण प्रक्रिया, और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
विज्ञापन

जिला श्रम कल्याण अधिकारी अनिल ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्य में कार्यरत कामगारों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है। बोर्ड में पंजीकृत होने के लिए अधिक खर्च नहीं आता है, बल्कि पंजीकरण शुल्क मात्र एक रुपये है जो एक ही बार देना होता है।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए कामगार की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसे पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन तक कार्य करना चाहिए। इनमें निजी निर्माण कार्य, मनरेगा, या पंचायत या सरकार द्वारा संचालित निर्माण कार्य की अवधि मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल ठाकुर ने स्पष्ट किया कि 90 दिनों की मजदूरी पर्ची या नियुक्ति पत्र पंजीकरण के लिए आवश्यक हैं। इसके अलावा लाभार्थी की सदस्यता को जीवित रखने और सहायता प्राप्त करने के लिए पहले वर्ष के बाद भी यह आवश्यक है। पंजीकरण के लिए कामगार को संबंधित श्रम अधिकारी के कार्यालय में दो पासपोर्ट फोटो और आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा विद्यालय के प्रमाण पत्र में से किसी एक की सत्यापित प्रति प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed