{"_id":"68920fbbe58afc351c04a30a","slug":"members-from-mandi-will-participate-in-shimla-rally-rajesh-mandi-news-c-90-1-ssml1024-165000-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला की रैली में मंडी से सदस्य लेंगे भाग : राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला की रैली में मंडी से सदस्य लेंगे भाग : राजेश
विज्ञापन
मंडी। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम मंडी यूनिट की बैठक मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण भवन जेल रोड मंडी में हुई। बैठक की अध्यक्षता विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम के जिला अध्यक्ष राजेश बहल ने की।
बैठक में पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में विद्युत बोर्ड मैनेजमेंट ने संघर्ष समिति के संयोजक लोकेश ठाकुर, सह संयोजक हीरा लाल वर्मा और नीरज भारद्वाज के विरुद्ध की गई कार्रवाई पर रोष जताया।
बैठक में बोर्ड मैनेजमेंट और सरकार से आग्रह किया गया कि संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को जल्द वार्ता के लिए बुलाया जाए अन्यथा संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 7 अगस्त को शिमला में रैली प्रस्तावित है, उसमें मंडी से भारी संख्या में पेंशनर भाग लेंगे। इसके अलावा पेंशनर्स के वित्तीय लाभों को समय पर न दिए जाने पर रोष जताया। बैठक में श्याम लाल शर्मा, सुरेश राणा, जितेंद्र वालिया, राज कुमार और अन्य मौजूद रहे। संवाद