फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   meeting

जिला में स्थापित होंगे नए 26 गौ सदन

Fri, 22 Jan 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 22 Jan 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
meeting

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि जिला के 290 ग्रीष्मकालीन केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाओं में विद्यार्थियों  की शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने तथा उनमें सीखने की कला को विकसित करने के उद्देश्य से उड़ान कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका समय-समय पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। मंडी जिला में वर्तमान समय में 12 गौ सदन क्रियाशील हैं, जिनमें लगभग 900 पशुओं को रखा गया है।

विज्ञापन


बैठक शुक्रवार को उपायुक्त मंडी संदीप कदम की अध्यक्षता में हुई। उपायुक्त ने कहा कि गौ सदनों में पशुओं को समुचित मात्रा में चारा और पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिला में 26 और गौसदन स्थापित किए जाने की प्रक्रिया जारी है। इन गौसदनों के आरंभ होने से लोगों को खुले में घूमने वाले पशुओं से होने वाले नुकसान से छुटकारा मिलेगा। जिला में पशुओं के पंजीकरण का कार्य निरंतर जारी है तथा अभी तक 77 हजार 849 पशुओं का पंजीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर गौसदनों में जाकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच करते रहें। उन्होंने कहा कि जिला में खुले में घूमने वाले कुत्तों की नसबंदी की जा रही है। मंडी के कांगणी नामक स्थान पर खेल स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया प्रगति पर है। खेल स्टेडियम के बन जाने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सब्जियों तथा फलों की दुकानों में रेट लिस्ट लगाना विक्रेताओं से सुनिश्चित करवाएं तथा समय-समय पर स्वयं उनका निरीक्षण कर रिपोर्ट इस कार्यालय को भेजें। अधिकारी उचित मूल्य की दुकानों का भी निरीक्षण करते रहे तथा वहां पर उपलब्ध वस्तुओं की जांच करते रहे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, सहायक आयुक्त पूजा चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed