फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   medical classes start in next session

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आगामी सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं : कौल सिंह

Fri, 16 Dec 2016 10:07 PM IST
mandi
mandi Updated Fri, 16 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
medical classes start in next session
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमांद का उद्घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
कटौला (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र के कमांद में स्तरोन्नत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया और इस केंद्र के लिए लगभग 80 लाख की लागत से निर्मित होने वाले भवन की आधारशिला रखी। स्वास्थ्य केंद्र के कार्यशील होने से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी स्थित कमांद, नवलाय, कटिंढी, तरयांबली पंचायतों की हजारों की आबादी को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी।
विज्ञापन


   यह भवन आधुनिक भूकंप रोधी तकनीक से निर्मित होगा और इसे आगामी छह माह में तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लाल बहादुर शास्त्री आयुर्विज्ञान महाविद्यालय मंडी में आगामी सत्र से कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। कटौला स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर इसे 30 बिस्तर कर दिया गया है और इसके भवन निर्माण पर लगभग चार करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश में चिकित्सकों के 550 पद भरे जा रहे हैं। रियागड़ी से टिक्कर सड़क पर लगभग 11 करोड़, कटौला-बोडनधार-टिहरी-सोलंग सड़क पर नौ करोड़, सेगली पराशर सड़क पर छह करोड़, लोट पुल के निर्माण पर 50 लाख, सालगी बाईपास सड़क पर 80 लाख व्यय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कमांद पाठशाला के खेल मैदान में जाली लगाने के लिए एक लाख, कसोहड़ से गदयाहण सड़क को एक लाख, क्याईली से खनाहर सड़क को एक लाख, बासाहर-डंगाहर सड़क को एक लाख तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 15 हजार स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने आगामी सत्र में पाठशाला के चार अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने का भी आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य हंसराज ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed