फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Medical certificate is expensive in Dharampur hospital, will have to pay Rs 500

Mandi News: धर्मपुर अस्पताल में मेडिकल प्रमाण पत्र महंगा, चुकाने होंगे 500 रुपये

Sat, 08 Feb 2025 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Medical certificate is expensive in Dharampur hospital, will have to pay Rs 500
धर्मपुर (मंडी)। सिविल अस्पताल धर्मपुर में मेडिकल प्रमाण पत्र की दरों में इजाफा कर दिया है। अब 150 के बजाय 500 रुपये अदा करने होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसडीएम कार्यालय धर्मपुर में एसडीएम जोगिंद्र पटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए 13 लाख का बजट पारित किया गया। बैठक में विधायक चंद्रशेखर भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में रोगी कल्याण समिति की आय एवं व्यय का विवरण प्रस्तुत कर आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए शुल्क 500 रुपये करने का निर्णय लिया गया। यह शुल्क पहले 150 रुपये था। इस श्रेणी में 350 रुपये बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा लैब, डेंटल समेत अन्य किसी भी तरह का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

बैठक में अस्पताल परिसर की सफाई और पार्किंग के लिए टेंडर जारी करने के निर्देश दिए। अस्पताल के बी ब्लॉक के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। समिति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न वर्गों से योगदान का आग्रह किया। बाबा कमलाहिया मंदिर की ओर से प्रदत्त एंबुलेंस एवं रेडक्रॉस सोसायटी मंडी की ओर से दी गई एंबुलेंस के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए। इस दौरान अस्पताल से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। विधायक ने राजपत्रित अधिकारियों, प्रमुख व्यापारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, बीडीसी सदस्यों एवं जिला परिषद के पदाधिकारियों से समिति के लिए आर्थिक सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed