फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Medical bills should be paid promptly

Mandi News: मेडिकल बिलों का शीघ्र किया जाए भुगतान

Mon, 02 Dec 2024 05:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
Medical bills should be paid promptly
विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम मंडी इकाई ने बैठक कर उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम मंडी इकाई की बैठक सोमवार को जेल रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता फोरम के प्रधान राजेश बहल ने की। फोरम के महासचिव चंद्र सिंह मंडयाल ने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी की बोर्ड प्रबंधन के साथ 19 नवंबर को शिमला में बैठक हुई। इसमें पेंशनरों की सभी मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बोर्ड प्रबंधन ने पेंशनरों का एरियर भुगतान इसी माह करने तथा 75 साल के पेंशनरों के एरियर का भुगतान अगले माह करने का आश्वासन दिया है। साथ ही पहली जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों का बकाया एरियर, लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी भुगतान जल्द करने के लिए कहा है। कहा कि पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को प्रदेश स्तर पर हमीरपुर जिले में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सभी वक्ताओं ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया कि 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए 3600 पेंशनरों की पे- फिक्सेशन और 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनराें के बकाया एरियर, मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए। चिकित्सा भत्ता 400 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। कहा कि जिन सदस्यों ने अभी तक अपने जीवन प्रमाण पत्र लेखा अधिकारी पेंशन शिमला को नहीं भेजे हैं, वे 15 दिसंबर से पहले इन दस्तावेजों को शिमला भेज दें या फोरम के पास जमा करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed