{"_id":"6a9c61be7890ba2f9d040482","slug":"mdr-tag-only-potholes-on-the-road-mandi-news-c-90-1-ssml1045-211974-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एमडीआर का तमगा, सड़क पर सिर्फ गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एमडीआर का तमगा, सड़क पर सिर्फ गड्ढे
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर जोगिंद्रनगर शहर में गड्ढों से भरी सड़क। संवाद
जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से पैदल चलना भी मुश्किल
दोपहिया वाहन चालक हो रहे हादसों का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क को एमडीआर (मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड) का दर्जा प्राप्त है लेकिन जगह-जगह पड़े गड्ढों और जलभराव के कारण इसकी हालत बदतर हो गई है। कीचड़ और दलदल के बीच वाहनों के साथ पैदल राहगीरों की आवाजाही भी मुश्किल हो गई है।
जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से रेलवे क्रॉसिंग, मसोली, छत्तर और मच्छयाल तक सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खस्ताहालत के कारण दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। लगातार गड्ढों से गुजरने के कारण वाहनों के कलपुर्जे भी खराब हो रहे हैं।
स्थानीय निवासी रजनीकांत, हरीश, अनूप, कमल और संजय ने बताया कि मानसून के दौरान कई बार सड़क पर जलभराव हो चुका है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि गड्ढों को तारकोल से दुरुस्त करने के बजाय मिट्टी डालकर किए जा रहे अस्थायी मरम्मत कार्य के कारण बारिश के बाद सड़क की स्थिति फिर खराब हो जाती है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने कहा कि यदि सड़क की हालत जल्द नहीं सुधरी तो कारोबारी धरना-प्रदर्शन के लिए लामबंद होंगे। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद इसकी अनदेखी से स्थानीय लोगों और कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
उधर, लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि सरकाघाट सड़क पर टारिंग का कार्य मानसून सीजन समाप्त होने के बाद शुरू किया जाएगा। फिलहाल गहरे गड्ढों में हादसे की आशंका को देखते हुए मिट्टी डालकर अस्थायी मरम्मत करवाई जा रही है।
बॉक्स
जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क का सुधार कार्य ठप होना चिंता का विषय है। लोक निर्माण विभाग को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करते हुए आवश्यक राहत कार्य धरातल पर उतारने चाहिए। -कर्नल रूप सिंह, जोगिंद्रनगर
गड्ढों और कीचड़ से बदहाल सड़क पर जलभराव राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और वाहनों के कलपुर्जे भी टूट रहे हैं। -नेक राम शास्त्री, सेवानिवृत्त शिक्षक