फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mata koyla will participate in Mandi Mahashivratri with a hundred gods

मंडी महाशिवरात्रि में सौ देवलुओं के साथ शिरकत करेंगी मां कोयला

Thu, 10 Feb 2022 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
mata koyla will participate in Mandi Mahashivratri with a hundred gods
मंडी के राजगढ़ के तहत माता कोयला भगवती सिंहासन में विराजमान। - फोटो : Mandi
मंडी। आधा किलो अष्टधातु से बने नए मोहरे के साथ प्रसिद्ध मां कोयला भगवती राजगढ़ महाशिवरात्रि में शिरकत करेंगी। बल्ह तहसील के राजगढ़ के गांव रिगड़ में मां कोयला की पिंडी 20 किलो चांदी के सिंहासन पर विराजमान है। इस बार माता अपने 100 देवलुओं के साथ लाव लश्कर के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए एक मार्च को पहुंचेंगी।
विज्ञापन

मां भगवती के चांदी के आधा-आधा किलो के दस मोहरे हैं। इसमें इस बार एक मोहरा अष्टधातु का तैयार किया गया है। सुंदरनगर, करसोग, गोहर, सुन्नी, शिमला, सोलन, नालागढ़ सहित चंडीगढ़ के अधिकांश लोगों की माता कुल देवी मानी जाती है।
विज्ञापन

माता कोयला का मंदिर मंडी शहर से 20 किमी दूर एक पहाड़ी के किले पर मौजूद है। मंदिर कमेटी के प्रधान प्यारे लाल गुप्ता, महासचिव भीम चंद सरोच, बाबू लाल महाजन, सुनील कुमार गुप्ता, चमन लाल जोशी, प्रीथी चंद ठाकुर, मोहन लाल जोशी, सीता राम गुप्ता, महेंद्र कपूर, चंद्र प्रकाश, ओम चंद, योग राज शर्मा, देवेंद्र कुमार, ललित पाठक आदि का कहना है कि माता कोयला महाशिवरात्रि में एक सौ देवलुओं के साथ लाव लश्कर के साथ पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed