Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mata Baglamukhi ropeway to remain closed tomorrow; NDRF to conduct a mock drill.

Mandi News: माता बगलामुखी रोपवे कल बंद रहेगा, एनडीआरएफ करेगी मॉक ड्रिल

Sat, 14 Nov 2026 04:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
Mata Baglamukhi ropeway to remain closed tomorrow; NDRF to conduct a mock drill.
आपदा की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित निकालने और बचाव कार्यों का होगा अभ्यास
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की आवाजाही रहेगी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। माता बगलामुखी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को 16 नवंबर को रोपवे की सुविधा नहीं मिलेगी। पंडोह के समीप स्थित माता बगलामुखी मंदिर का रोपवे रविवार को पूरे दिन बंद रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम रोपवे परिसर में आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों को लेकर मॉक ड्रिल करेगी। इसके चलते सुबह से शाम तक रोपवे का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
रोपवे प्रबंधन के अनुसार, मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन स्थिति में रोपवे में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने, राहत एवं बचाव कार्यों तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अभ्यास किया जाएगा। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय बचाव दल और रोपवे प्रबंधन की तैयारियों को परखना और आपसी समन्वय को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन

रोपवे प्रबंधक ईशान ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम की ओर से यह मॉक ड्रिल पूरे दिन आयोजित की जाएगी। इसी कारण 16 नवंबर को रोपवे सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि रोपवे बंद रहने से मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ रोपवे के माध्यम से आसपास के गांवों में आवागमन करने वाले लोगों को भी असुविधा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed