फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mata Baglamukhi Ropeway Pandoh becomes the center of attraction

Mandi News: माता बगलामुखी रोपवे पंडोह बना आकर्षण का केंद्र

Sun, 14 Dec 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mata Baglamukhi Ropeway Pandoh becomes the center of attraction
पंडोह (मंडी)। वीकेंड में पंडोह स्थित माता बगलामुखी रोपवे पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। रोपवे अब पर्यटकों के साथ श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन

यह रोपवे बगलामुखी मंदिर तक पहुंचने का सबसे सुगम मार्ग है। जब रोपवे झील के ऊपर से गुजरता है, तो चारों ओर फैला प्राकृतिक सौंदर्य आकर्षक हो जाता है। पर्यटकों के अलावा मंडी, कुल्लू तथा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग रोपवे के माध्यम से बगलामुखी मंदिर पहुंच रहे हैं। बीते वर्ष बरसात के दौरान जब सड़क बंद हो गई थी तो उस समय सराज क्षेत्र की करीब 15 पंचायतों के लोगों के लिए यह रोपवे जीवन रेखा साबित हुआ था।
विज्ञापन

रविवार को लगभग 500 लोगों ने रोपवे में सफर किया। रोपवे एंड रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन के उपमहाप्रबंधक मुनीष सहनी ने बताया कि दिसंबर में पर्यटकों की आवाजाही में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मनाली आने-जाने वाले पर्यटकों के लिए यह रोपवे आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और बड़ी संख्या में पर्यटक रोपवे के माध्यम से यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पहली बार मनाली आए हैं और रास्ते में रोपवे का सफर बेहद रोमांचक रहा। यह रोपवे का पहला अनुभव था, जो हमेशा के लिए यादगार बन गया।
-रंजीत कुमार रॉय, पर्यटक कोलकाता

....
पहले भी कई बार कुल्लू-मनाली आए हैं, लेकिन आज रोपवे के माध्यम से माता बगलामुखी के दर्शन करने का अवसर मिला। यह सफर उनके लिए बेहद रोमांचक रहा।
-पंकज टंडन, पर्यटक
.................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed