फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   martyar family awarded

कीर्ति चक्र विजेता शहीद के परिवार को किया सम्मानित

Sun, 29 May 2016 05:38 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 29 May 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
martyar family awarded
धर्मपुर के लग्यार गांव में शहीद राजेश पठानिया के परिवार को सम्मानित करते भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री। - फोटो : अमर उजाला

धर्मपुर (मंडी)। भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री ने धर्मपुर लग्यार गांव के कीर्ति चक्र विजेता शहीद नायब सूबेदार राजेश पठानिया के घर जाकर उनके परिवार को सम्मानित किया। शहीद के पिता रूप चंद, माता, एवं धर्मपत्नी निशा देवी, बेटा एवं बेटी को शाल-टोपी भेंटकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


अत्री ने कहा कि शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्र को राजेश की शहादत एवं वीरता पर गर्व है। बेशक उनकी कमी हमेशा उनके परिवार को खलती रहेगी पर यह भी सही है कि युगों-युगों तक राजेश की वीरता को याद रखा जाएगा। 28 अक्तूबर 2014 की सुबह 6 बजे नायब सूबेदार राजेश पठानिया ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के बडारवाला के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान अदम्य साहस दिखाते हुए गोलीबारी में घायल होने के बावजूद दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा और शहादत का जाम पिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधान सुरेंद्र पठानिया, उपप्रधान ब्रज लाल, कैप्टन शेर सिंह, कैप्टन रतन चंद, सूबेदार ज्ञान चंद, सूबेदार रूप लाल, एक्स सर्विसमैन हरिचंद, एक्ससर्विस मैन दलेल सिंह, जैसी राम, जीवन ज्योति, रण सिंह, प्रकाश चंद, सन्नी कुमार, सकोटा वार्ड सदस्य संतोश कुमारी, मन्योह वार्ड सदस्य बलवंत सिंह, सकोह वार्ड सदस्य रविंद्र कुमार, लग्यार -एक वार्ड सदस्य माया देवी, लग्यार -दो वार्ड सदस्य सुरेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed