फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Marking of drains in Baihna, now embankment will be done

Mandi News: बैहना में नालों की निशानदेही, अब किया जाएगा तटीकरण

Thu, 27 Nov 2025 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Marking of drains in Baihna, now embankment will be done
बैहना में नालों की निशानदेही करवाते निगम कानूनगो व अन्य कर्मचारी।  संवाद
बैहना (मंडी)। नगर निगम के वार्ड नंबर 14 बैहना में वीरवार को निगम कानूनगो सीता राम, राजस्व विभाग के पटवारी और अन्य कर्मियों के साथ नालों की निशानदेही की गई। इस दौरान ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी लोगों ने नाले के तटीकरण के लिए अपनी सहमति जताई। निशानदेही के बाद अब निगम नाले के तटीकरण का कार्य शुरू करेगा। इससे बरसात में होने वाले नुकसान से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बरसात के कारण नालों के उफान के चलते पानी लोगों के घरों, दुकानों में घुस जाता है तथा भूमि कटाव के कारण खेत भी बर्बाद हो रहे हैं। कुछ लोग नाले के तटीकरण का विरोध कर रहे थे जिस कारण अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

पार्षद कृष्ण भानू ने बताया कि काफी समय से नालों की निशानदेही की मांग लोग कर रहे थे। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए निगम की ओर से नालों पर हुए अतिक्रमण को हटाने और प्राकृतिक बहाव को सुनिश्चित करने के लिए निशानदेही करवाई गई। शीघ्र ही नालों का तटीकरण करवाया जाएगा ताकि बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोका जा सके। इस अवसर पर निगम के कनिष्ठ अभियंता सिद्धार्थ शर्मा, आईपीएस कनिष्ठ अभियंता सचिन राणा, कार्य निरीक्षक गुरदेव चौधरी सहित अन्य कर्मचारी की उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बरसात में नगर निगम के वार्डों में नालों ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी। इस पर नगर निगम की ओर से नालों की निशानदेही शुरू की गई है।नालों का तटीकरण किया जाएगा। वीरवार को कुछ स्थानों पर नालों की निशानदेही का कार्य शेष रह गया है। इसे 3 दिसंबर को पूरा कर लिया जाएगा।
रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम मंडी
....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed