फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Markets decorated for Akshaya Tritiya, provision of light discounts

Mandi News: अक्षय तृतीया के लिए सजे बाजार, हल्की फुल्की छूट का प्रावधान

Mon, 28 Apr 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Markets decorated for Akshaya Tritiya, provision of light discounts
मंडी। अक्षय तृतीया (30 अप्रैल) के लिए बाजार सज गए हैं। आभूषण की दुकानों को विशेष रूप से सजाया गया है। ग्राहकों को लुभाने के प्रबंध किए गए हैं। लोगों ने भी सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए तैयारी की है। ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक शर्मा कहते हैं कि इस बार अक्षया तृतीय पर्व स्वयं सिद्ध मुहूर्त हैं। अक्षय तृतीया पर्व को धनतेरस की तरह माना जाता है।
विज्ञापन

विशेष कर सुहागिनों के लिए यह दिन बहुत शुभ है। यदि किसी का कोई काम न बनता हो, शादी विवाह में विघ्न हो तो स्वयं सिद्ध मुहूर्त के चलते लोग अपने कार्य करवा सकते हैं। इस दिन कुछ देर के लिए भद्रा का भी साया है लेकिन स्वयं सिद्ध मुहूर्त के चलते भद्रा का कोई असर नहीं पड़ेगा। उधर करसोग के स्वर्णकार तोता राम ने कहा कि इस बार सोना-चांदी के दाम में उछाल आने से लोग जरूरत के अनुसार ही आभूषणों की खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर इस बार शुभ मुहूर्त माना जा रहा है। इसके लिए विशेष तैयारियां की हैं। ग्राहकों को खरीदारी के हिसाब से छूट देने का प्रावधान किया गया है। उधर मंडी के स्वर्णकार संजय सोनी ने कहा कि सोने-चांदी के दाम में उछाल आने से ग्राहकों को बेहतर ऑफर नहीं दे पा रहे हैं लेकिन छूट दी जाएगी। पहले सोने की खरीद पर लेबर चार्ज छोड़ दिया जाता था। जिन लोगों के घरों में शादी-विवाह के मुहूर्त हैं वहीं लोग गहनों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed