फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Marathon will be held on 18th against drug abuse in Tihra

Mandi News: टिहरा में नशे के खिलाफ 18 को होगी मैराथन

Tue, 15 Apr 2025 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Marathon will be held on 18th against drug abuse in Tihra
धर्मपुर (मंडी)। नशे के विरुद्ध युद्ध छेड़ने के लिए टिहरा में 18 अप्रैल को राज्य स्तरीय इनामी दौड़ प्रतियोगिता के लिए सोमवार को भराड़ी में एथलेटिक्स कोच भूपिंदर भूप्पी की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया। धर्मपुर खंड नशा मुक्ति समिति 18 अप्रैल को लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस संदेहड़ा टिहरा से यह आयोजन करेगी।
विज्ञापन

दौड़ में महिला और पुरुष वरिष्ठ वर्ग के साथ अंडर 20, 18, 16 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग लेंगे। यह दौड़ 10, 6 और 4 किलोमीटर की होगी। पहले दस स्थानों पर आने वाले सभी वर्गों के विजेताओं में एक लाख रुपये से अधिक के नकद इनाम बांटे जाएंगे। प्रतिभागियों के लिए दौड़ के बाद दोपहर के भोजन का प्रबंध भी किया गया है।
विज्ञापन

अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भूपिंदर भूप्पी ने बताया कि धर्मपुर नशा मुक्ति समिति के साथ स्थानीय प्रबंधन के लिए मंडी साक्षरता समिति, हिमाचल वेटरन इंडिया संघ और स्थानीय जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। विजेता धावकों को विधायक चंद्रशेखर इनाम वितरित करेंगे। निर्णय लिया कि नेटबाल में प्रथम बार मेडल हासिल करने के लिए विजेता टीम को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी मैराथन/सड़क दौड़ आयोजित करने के लिए रणताज राणा की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय आयोजन समिति गठित की गई। इसमें भूपिंदर भूप्पी को प्रतियोगिता निदेशक, भूपेंद्र सिंह को संयोजक, अशोक को तकनीकी संयोजक, कैप्टन रमेश तपवाल को सड़क व्यवस्था, करतार सिंह चौहान को मैस, सुरेश ठाकुर को कार्यालय, डाॅ. आईएस वर्मा को स्वास्थ्य, सुनीता और ऋत्विक ठाकुर को वालंटियर कमेटी का संयोजक बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed