फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Marathon will be held in the Red Cross fair of Karsog

Mandi News: करसोग के रेडक्रॉस मेले में होगी मैराथन

Tue, 05 Nov 2024 04:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:23 PM IST
विज्ञापन
Marathon will be held in the Red Cross fair of Karsog
रेडक्रॉस सोसायटी और प्रशासन 13-14 नवंबर को मनाएगा मेला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। जिला रेडक्रॉस सोसायटी और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से करसोग में 13-14 नवंबर को दो दिवसीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न गतिविधियों के साथ मैराथन भी करवाई जाएगी। मेले के सफल आयोजन कोे लेकर मंगलवार को कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार करसोग वरुण गुलाटी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

कार्यकारी एसडीएम वरुण गुलाटी ने कहा कि 13-14 नवंबर को कृषि विभाग कार्यालय के समीप रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। कहा कि नशा मुक्त करसोग, स्वस्थ करसोग थीम पर आयोजित होने वाले मेले में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मेले में विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों के स्टाॅल और प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 13 नवंबर को सनारली से एसडीएम कार्यालय तक मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर और लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed