फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Marathon and volleyball competitions will be held at Jogindernagar Small Shivratri Fair.

Mandi News: जोगिंद्रनगर लघु शिवरात्रि मेले में होगी मैराथन और वाॅलीबाल प्रतियोगिता

Fri, 27 Feb 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Marathon and volleyball competitions will be held at Jogindernagar Small Shivratri Fair.
लोक संस्कृति और परंपराओं पर आधारित होगी मेले की सांस्कृतिक गतिविधियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर के आयोजन को लेकर एसडीएम एवं मेला कमेटी अध्यक्ष मनीष चौधरी की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मेला समितियों के अध्यक्षों ने भाग लिया और मेले की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, मेला मैदान की व्यवस्थाओं तथा मेले के दौरान साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेला अध्यक्ष ने कहा कि मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने का भी सशक्त मंच है।
विज्ञापन

मेले में इस वर्ष मैराथन और वाॅलीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन एंटी-चिट्टा थीम के अंतर्गत किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाना और उन्हें खेलों के माध्यम से स्वस्थ व सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है। खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर से प्रतिभागी टीमें आमंत्रित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि प्रतियोगिताओं के सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं अनुशासित आयोजन के लिए पुलिस विभाग का विशेष सहयोग भी सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सामाजिक संदेशों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed