फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Map not available, Tilak forced to live in cowshed

Mandi News: नक्शा नहीं हो रहा पास, गोशाला में रहने को मजबूर तिलक

Sun, 12 Jan 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Map not available, Tilak forced to live in cowshed
बैहना (मंडी)। नगर निगम में बैहना वार्ड के मलोरी गांव का तिलक राज अधिकारियों की वजह से गोशाला में रहने को मजबूर है। बैहना में लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे विधायक इंद्र सिंह गांधी के सामने स्थानीय निवासी ने अपनी व्यथा सुनाई। तिलक राज ने बताया कि उसके घर का नक्शा एक साल से नगर निगम पास नहीं कर रहा है। फोरलेन निर्माण में उसका घर क्षतिग्रस्त हो गया है। गोशाला के लिए बनाए गए कमरे की मरम्मत कर उसे रहने के योग्य बनाया है।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने परिवार के साथ इस कमरे में रह रहा है। एक वर्ष पूर्व घर बनाने के लिए नगर निगम के कार्यालय में नक्शा पास करने के लिए आवेदन किया है। अभी तक उनके घर का नक्शा पास नहीं हुआ है और उन्हें पशुओं के लिए बनाई गई गोशाला के कमरे में ही रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निगम कार्यालय के चक्कर काटकर थक चुका हूं। हर रोज नई शर्तें पूरी करने के लिए कहा जाता है। दिहाड़ीदार होने के कारण वह रोजी रोटी के लिए जाऊं या फिर घर का नक्शा पास करवाने के लिए दौड़ भाग करूं। इससे अच्छे तो हम पंचायत में ही थे। तिलक ने विधायक इंद्र सिंह गांधी से उनके वार्ड को नगर निगम से बाहर करने की मांग की। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने तिलक को समस्या के स्थयी समाधान करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed