फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Many programs will be organized in SPU and affiliated colleges on the 150th birth anniversary of Sardar Patel.

Mandi News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एसपीयू और संबंद्ध कॉलेजों में होंगे कई कार्यक्रम

Fri, 25 Oct 2024 07:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Many programs will be organized in SPU and affiliated colleges on the 150th birth anniversary of Sardar Patel.
150वीं जयंती मनाने के लिए वार्षिक रूपरेखा बनाई, जयंती वर्ष मनाने का विधिवत शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती इस वर्ष 31 अक्तूबर को मनाई जाएगी। उनकी जयंती वर्ष मनाने का शुभारंभ कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी और एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार अर्चना ननौती ने दीप प्रज्वलित कर किया।
आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती को मनाने के लिए एक वार्षिक रूपरेखा तैयार की है। यह विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध महाविद्यालयों के लिए प्रस्तावित है। 150वीं जयंती वर्ष समारोह आयोजित करने के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। यह समिति इन वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी। 31 अक्तूबर तक हर विभाग प्रतिदिन एक कार्यक्रम आयोजित करेगा।
विज्ञापन

प्रो. अवस्थी ने बताया कि सरदार पटेल की एकता संदेश को फैलाने के लिए रन फॉर यूनिटी जैसे कार्यक्रम विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालय में आयोजित किए जाएंगे। आने वाले एक वर्ष में सरदार पटेल के ऊपर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रमुख शिक्षाविदों और इतिहासकारों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा सरदार पटेल पर निबंध लेखन, भाषण और वाद-विवाद, नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। सरदार पटेल की जीवनी पर डॉक्यूमेंट्री और फिल्म स्क्रीनिंग, वृक्षारोपण अभियान, आधुनिक डिजिटल पहल से सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान पर आधारित सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित अवस्थी ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती के ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी को उनके बलिदान और प्रयासों से अवगत करवाना और उन्हें एकता के सिद्धांतों के प्रति प्रेरित करना है। इस अवसर पर इतिहास विभाग के डॉ राकेश शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक लोह पुरुष सरदार भाई पटेल का जीवन परिचय का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed