फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Many organizations united to build Goseva Sadan in Sarkaghat

Mandi News: सरकाघाट में गोसेवा सदन बनाने के लिए एकजुट हुईं कई संस्थाएं

Mon, 03 Jun 2024 04:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 03 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Many organizations united to build Goseva Sadan in Sarkaghat
​शिव मंदिर सरकाघाट में आयोजित बैठक में भाग लेते वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद इकाई सरकाघाट के पदा​
मंडी। सरकाघाट क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को आश्रय देने और उनकी सेवा के लिए गोसेवा सदन बनाना होगा। इसके लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। वहीं, लगातार बढ़ रही बीमारियों से बचने के लिए भी सभी को प्राकृतिक खेती अपनानी होगी। यह बात सामाजिक कार्यकर्ता शशि शर्मा ने शिव मंदिर सरकाघाट में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद और अन्य संस्थाओं की संयुक्त बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को सुना और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसमें सरकाघाट क्षेत्र में आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर सभी ने अपनी अपनी राय रखी। इस मौके पर पतंजलि परिवार, गोलोक एक्सप्रेस के पदाधिकारी व सदस्यों ने भी अपनी राय सबके सामने रखी। सभी ने एकजुट होकर निर्णय लिया कि सभी सदस्य और पदाधिकारी गोसदन बनाने और लोगों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रेरित करने के लिए सभी एकजुट होकर काम करेंगे। इस मौके पर रणजीत सिंह, राजकुमारी, सुशीला, जीवन लाल, रामलाल शर्मा, ओमचंद शास्त्री, प्रकाश चंद चौहान, अशोक शर्मा, अमृतलाल शर्मा, रतनलाल कौशल, चंपा ठाकुर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed