फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Manshai turn accident extinguished the lights of three houses

Mandi News: मंशाई मोड़ हादसे ने तीन घरों के बुझा दिए चिराग

Mon, 04 Aug 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Manshai turn accident extinguished the lights of three houses
थुनाग (मंडी)। जंजैहली-छतरी मार्ग में मंशाई मोड़ पर हुए हादसे ने ब्रेयोगी ग्राम पंचायत के तीन परिवारों को गहरे दुख में डूबो दिया। हादसे में देवदत्त, मंगल चंद और यशपाल उर्फ आशु की जान चली गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। घायल गुमान सिंह और लुदर मणी नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं और अब खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 5:30 बजे बाइक सवार तारा चंद को सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया। मंगल चंद की पत्नी रमा देवी आंगनबाड़ी सहायिका हैं वह बीमार अपनी बेटियों सुमन प्रिया और अंकिता के साथ बेसहारा रह गई हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मंगल पर थी।
विज्ञापन

यशपाल की पत्नी मनोरमा और उनके बेटे सूरज (तीसरी कक्षा) और पियूष (छठी कक्षा) अपने प्रियजन के अचानक चले जाने से टूट चुके हैं। बच्चे पिता की यादों के सहारे जीने को मजबूर हैं। अविवाहित देवदत्त अपनी बुजुर्ग मां मैना देवी, विधवा भाभी और उनके बच्चों विजय (आईटीआई छात्र) और संध्या (बीए प्रथम वर्ष) का एकमात्र कमाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके भाई की पहले मृत्यु हो चुकी थी। अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सेब सीजन के लिए करसोग के चौंरीधार गए ये लोग अपने घर नहीं लौट सके। छतरी और ब्रेयोगी में शोक का माहौल है। गम में डूबे परिजनों की आंखें अपनों को तलाश रही हैं। ग्रामीण प्रशासन से सड़क सुधार और प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सहायता की मांग कर रहे हैं, ताकि इन परिवारों को संबल मिल सके।

..............
घायल चालक गुमान सिंह ने दिखाया अदम्य साहस
जंजैहली-छतरी मार्ग में मंशाई मोड़ पर हुए भीषण हादसे में कार के चालक गुमान सिंह ने अदम्य साहस दिखाया। 250 मीटर गहरी खाई में कार गिरने के बाद गुमान और लुदरमणी गंभीर रूप से घायल होकर छिटक गए। रातभर बारिश में पेड़ के नीचे रहे। गुमान ने घायल लुदर को सुरक्षित पेड़ तक पहुंचाया। गंभीर चोटों के बावजूद सुबह 5:30 बजे तक वह सड़क तक पहुंचा। जंजैहली जा रहे बाइक सवार तारा चंद को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed