{"_id":"69513514dbecbc627a0ea284","slug":"mandi-team-selected-for-kabaddi-competition-mandi-news-c-90-1-ssml1025-180888-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कबड्डी स्पर्धा के लिए मंडी की टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कबड्डी स्पर्धा के लिए मंडी की टीम चयनित
विज्ञापन
मंडी। 4 से 6 जनवरी तक नूरपुर में आयोजित होने वाली सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडी जिले की टीम का चयन कर लिया गया है। रविवार को पड्डल मैदान में आयोजित ट्रायल के माध्यम से 14 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। ट्रायल में जिलेभर से आए 40 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
मंडी जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल ठाकुर ने बताया कि यह ट्रायल जिला कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन टेक चंद शर्मा की देखरेख में हुए हैं। चयनित खिलाड़ियों के लिए जिला कबड्डी संघ की ओर से 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो टीम चुनी गई है वह राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मंडी के राजगढ़ में आयोजित की गई थी, जिसमें लड़कियों की श्रेणी में सोमा देवी और लड़कों की श्रेणी में निलेश कुमार का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर मंडी जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव नेत्र सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रेम सिंह ठाकुर, मोलक राम, धर्मपाल ठाकुर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद