{"_id":"6a5782d6cac7409a660e77ac","slug":"mandi-shooters-won-three-medals-at-the-state-level-shooting-championship-mandi-news-c-90-1-ssml1045-205045-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मंडी के निशानेबाजों ने जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मंडी के निशानेबाजों ने जीते तीन पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। 31वीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में मंडी की फायर फॉर गोल्ड शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीतकर जिला और अकादमी का नाम रोशन किया है। 8 से 14 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन किया।
अकादमी की निशानेबाज अक्षयिनी शर्मा ने सब-यूथ महिला 10 मीटर राइफल (आईएसएसएफ) स्पर्धा में 600 में से 582 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने 10 मीटर यूथ महिला राइफल (आईएसएसएफ) स्पर्धा में कांस्य पदक भी अपने नाम किया। वहीं, गौरव जम्वाल ने 10 मीटर राइफल (एनआर) वर्ग में 400 में से 379 अंक प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। फायर फॉर गोल्ड शूटिंग अकादमी के मुख्य कोच मुनीश गुलेरिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है।