Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi’s water bodies begin to echo with the chirping of migratory birds that have arrived after traveling tho

वन्य जीवन: हजारों किलोमीटर का सफर कर पहुंचे प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गूंजने लगे मंडी के जलाशय, वीडियो

Wed, 18 Nov 2026 02:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 02:13 PM IST
सार

हर साल की तरह इस बार भी विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला अक्तूबर से शुरू हो गया है। नवंबर और दिसंबर में इनकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Mandi’s water bodies begin to echo with the chirping of migratory birds that have arrived after traveling tho
प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गूंजने लगे मंडी के जलाशय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दियों की दस्तक के साथ ही मंडी जिला की नदियों, झीलों और जलाशयों में प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट गूंजने लगी है। हर साल की तरह इस बार भी विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला अक्तूबर से शुरू हो गया है। नवंबर और दिसंबर में इनकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। अपने मूल देशों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने और जलस्रोतों के जमने के कारण ये पक्षी हजारों किलोमीटर का सफर तय कर मंडी के अपेक्षाकृत अनुकूल वातावरण में पहुंचते हैं। फरवरी तक ये पक्षी यहां प्रवास करेंगे। इनके आने से जहां जलाशयों की रौनक बढ़ गई है, वहीं पक्षी प्रेमियों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

विज्ञापन

Trending Videos

डीएफओ मुख्यालय मंडी एसएस कश्यप के अनुसार इस बार मंडी पहुंचने वाले प्रवासी पक्षियों में कॉमन कूट, टफ्टेड डक, मल्लार्ड, कॉमन पोचार्ड, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, लिटिल ग्रेब और कॉर्मोरेंट सहित करीब 12 प्रजातियां शामिल हैं। ये पक्षी साइबेरिया, मध्य एशिया, तिब्बत, मंगोलिया, चीन और यूरोप के कुछ हिस्सों से यहां पहुंचते हैं। हजारों किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर आने वाले इन पक्षियों के लिए मंडी के जलाशय सर्दियों में अनुकूल ठिकाना बन रहे हैं। इन दिनों ब्यास नदी, पंडोह डैम, लारजी डैम, रिवालसर झील और सुंदरनगर झील में इनकी मौजूदगी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग सतर्क
प्रवासी पक्षियों की आमद के साथ ही वन विभाग ने भी इनकी सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। एसएस कश्यप ने बताया कि फील्ड स्टाफ को जलाशयों और इनके आसपास के क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति इन पक्षियों को नुकसान न पहुंचा सके और इनके प्राकृतिक आवास में किसी तरह की छेड़छाड़ न हो। उन्होंने बताया कि प्रवासी पक्षी पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये कीटों की संख्या नियंत्रित करने और बीजों के प्रसार में भी योगदान देते हैं। किसी क्षेत्र में इनकी मौजूदगी वहां के पारिस्थितिकी तंत्र के स्वस्थ होने का संकेत भी मानी जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इन विदेशी मेहमानों को देखने के दौरान शोर न मचाएं, इन्हें न छेड़ें और इनके संरक्षण में सहयोग दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed