{"_id":"6a27ac3afc364f0b7e01645e","slug":"mandi-rivalsar-monkey-carries-puppy-video-goes-viral-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Viral Video: अचानक पिल्ले को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, रिवालसर का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Viral Video: अचानक पिल्ले को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, रिवालसर का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया
Tue, 09 Jun 2026 11:34 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:34 AM IST
सार
मंडी जिले के धार्मिक पर्यटन स्थल रिवालसर में एक बंदर द्वारा कुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 10 मिनट तक बंदर पिल्ले को अपनी गोद में बैठाए रहा और बाद में बिना नुकसान पहुंचाए छोड़ दिया। घटना के बाद लोगों में बच्चों और छोटे जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
कुत्ते के बच्चे को लेकर पेड़ पर बैठा बंदर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जिला मंडी के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल रिवालसर से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 1 मिनट 17 सेकेंड के इस वीडियो में एक बंदर कुत्ते के एक छोटे बच्चे को अपनी गोद में लेकर पेड़ पर बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों में छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह वीडियो रिवालसर कस्बे का बताया जा रहा है और करीब तीन से चार दिन पुराना है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बंदर कुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर की गोद में बैठा कुत्ते का बच्चा पूरी तरह शांत दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पूरा घटनाक्रम लगभग 10 मिनट तक चलता रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
स्थानीय निवासी अजय सूर्या ने बताया कि वीडियो कुछ दिन पहले का है। उन्होंने कहा कि जिस कुत्ते के बच्चे को बंदर ने उठाया था वह किसी का पालतू नहीं था, बल्कि आवारा कुत्ते का बच्चा था। बंदर करीब 10 मिनट तक उसे अपनी गोद में बैठाए रहा और बाद में बिना किसी नुकसान के उसे छोड़ दिया। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन वीडियो देखने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बंदर इस तरह छोटे जानवरों को उठा सकता है तो बच्चों के प्रति भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। रिवालसर और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते लोगों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से बंदरों की बढ़ती गतिविधियों पर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बंदर इस तरह छोटे जानवरों को उठा सकता है तो बच्चों के प्रति भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। रिवालसर और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते लोगों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से बंदरों की बढ़ती गतिविधियों पर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं।