फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Police set up two temporary posts on NH at Bindravani, Army Transit Camp

Mandi News: मंडी पुलिस ने एनएच पर बिंद्रावणी, आर्मी ट्रांजिट कैंप में स्थापित कीं दो अस्थायी चौकियां

Mon, 05 Aug 2024 08:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 05 Aug 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Mandi Police set up two temporary posts on NH at Bindravani, Army Transit Camp
बरसात के मौसम में 24 घंटे दोनों चौकियों में तैनात रहेंगे 2-2 पुलिस जवान
विज्ञापन

मंडी से पंडोह के बीच भूस्खलन से बंद हो रहा एनएच, यातायात को सुचारु रखने में मिलेगी मदद
एनएच बंद होने की सूरत दोनों चौकियां निर्धारित जगहों पर रोक देगी यातायात
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बरसात के बीच मंडी पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मंडी-पंडोह के बीच दो अस्थायी चौकियां खोल दी हैं। ये चौकियां मंडी-पंडोह के बीच एनएच पर हो रहे भूस्खलन के चलते यातायात को सुचारू बनाने के लिए बरसात के दौरान क्रियाशील रहेंगी। मंडी की तरफ से बिंद्रावणी और पंडोह की तरफ से आर्मी ट्रांजिट कैंप के बाहर अस्थायी चौकी स्थापित की गई हैं।
इन दिनों मंडी से पंडोह के बीच एनएच के बीच जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। यहां बरसात के दौरान भूस्खलन का खतरा बरकरार है। इसी को देखते हुए यातायात सुचारू चलाने के लिए मंडी पुलिस ने एनएच के दोनों तरफ अस्थायी चौकियां स्थापित की हैं। यदि भूस्खलन की सूचना मिलती है तो तुरंत लोगों को सुरक्षित करने के लिए यातायात निर्धारित स्थलों पर रोक दिया जाएगा। चौकियां 24 घंटे क्रियाशील रहेंगी। यहां हर वक्त दो पुलिस जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के बीच भी पुलिस जवान हरी झंडी मिलने पर ही यातायात आगे छोड़ेंगे, ताकि पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में वाहनों न आएं। हालांकि मंडी पुलिस ने सभी वाहन चालकों से आग्रह किया है कि भूस्खलन या हलचल होने की स्थिति पर आगे बढ़ने का जोखिम न उठाएं। सुरक्षित जगह पर ही वाहन रोक दें, ताकि खतरे को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मंडी से पंडोह के बीच कई वाहन पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आ चुके हैं। कई लोगों की भी इस तरह से जान जा चुकी है। मौजूदा समय में भी मंडी से पंडोह के बीच कई जगह पहाड़ी पर चट्टानें लटकी हुई हैं, जिससे खतरा बना हुआ है। बारिश होने पर भूस्खलन भी हो रहा है।

बॉक्स
दो अस्थायी चौकियां बरसात के दौरान एहतियातन स्थापित की गई हैं। आर्मी ट्रांजिट कैंप की गुमटी और बिंद्रावणी में ढाबा भवन में पुलिस जवान मुस्तैद हैं। जवान यातायात को सुचारू बनाने के लिए काम कर रहे हैं। भूस्खलन होने की स्थिति पर दोनों तरफ से एनएच पर यातायात रोक दिया जाएगा।
-सागर चंद्र, एएसपी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed