फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi-pathankot nh three hours closed

एनएच मंडी-पठानकोट तीन घंटे रहा बंद

Tue, 02 Aug 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 02 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

 क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित है। सोमवार रात को भारी बारिश के कारण मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग गुम्मा के छाणग के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण अवरुद्ध हो गया। रात्रि लगभग चार बजे बंद हुए नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान जाम में फंसे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार तड़के जेसीबी लगा कर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवाया। सुबह साढ़े सात बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से बहाल हुई। ऐसे में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग करीब तीन घंटे बंद रहा। कोटरोपी से आगे सतीमोड़ के पास ल्हासा गिरने से लगभग आधा दर्जन चीड़ के पेड़ भी चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय उच्च मार्ग उपमंडल गुम्मा के सहायक अभियंता सुमन शर्मा का कहना है कि विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है। बरसात में फील्ड स्टाफ के अवकाश बंद कर दिए हैं। वहीं मार्ग बंद होने की स्थिति में जेसीबी मशीन तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि मार्ग में हुए भूस्खलन को हटाने के लिए मशीन भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग उपमंडल पधर के अधीन घटासणी-बरोट संपर्क मार्ग में भी वरधाण के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

वहीं फियूनगलू-सुधार मार्ग में जगह-जगह भूस्खलन हुआ। जबकि पधर-नौहली-जोगिंद्रनगर संपर्क मार्ग में भी नौहली के पास भूस्खलन से संपर्क मार्ग बंद रहा। बरोट क्षेत्र में गत रात से भारी बारिश से मुख्य सड़क बरोट-घटासनी रंगाण से लचकनड़ी तक पांच किलोमीटर सड़क में जगह-जगह भूस्खलन होने से अवरुद्ध रहा। बरोट-मियोट सड़क, बरोट-कोठी कोहढ़ सड़कें भी बंद रही। बरोट में रात से होटलों में ठहरे पर्यटक भी फंसे हुए हैं।

लोक निर्माण विभाग के मजदूर सड़क खोलने में सुबह से लगे हैं। बारिश से आलू व मटर की बिजाई भी बह गई है। रंगाण गांव के हरी सिंह, बुद्धि सिंह, महेंद्र सिंह ने कहा कि गांव के लोगों की लगभग पांच छह बीघा भूमि में फसलों की बिजाई बह गई है। जिस की सूचना हल्का पटवारी को दे दी गई है।


सहायक अभियंता एसके कौशल ने कहा कि बंद हुए मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी सहित मजदूर तैनात कर दिए गए हैं। दोपहर तक सभी बंद मार्गों में वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed