{"_id":"69ec8a1cd3d307cfb20481dc","slug":"mandi-news-unidentified-body-found-on-banks-of-beas-river-along-mandi-kullu-national-highway-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यास किनारे लावारिस शव मिला, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यास किनारे लावारिस शव मिला, इलाके में फैली सनसनी
Sat, 25 Apr 2026 03:02 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:02 PM IST
सार
जिला मंडी में मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर 6 मील के पास ब्यास नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति शव मिला है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शव।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर 6 मील के पास ब्यास नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक स्थानीय मछुआरे की नजर में आया, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मंडी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी मंडी और एसपी मंडी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में गहन छानबीन की जा रही है ताकि शव की पहचान की जा सके और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन