{"_id":"6696413e23ec5b33a70cd684","slug":"mandi-news-married-woman-dies-after-falling-from-a-slope-in-kufaru-ladbhadol-police-took-the-body-in-custody-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कुफरु में ढांक से गिरकर विवाहिता की मौत, लडभड़ोल पुलिस ने कब्जे में लिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कुफरु में ढांक से गिरकर विवाहिता की मौत, लडभड़ोल पुलिस ने कब्जे में लिया शव
Tue, 16 Jul 2024 03:17 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:17 PM IST
सार
मंडी जिले में एक 36 साल की महिला की ढांक में गिरकर मौत हो गई। महिला घर के कार्य के लिए जा रही थी तो उस दौरान वह घर के साथ लगती ढांक से गिर गई।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलेड़ के गांव कुफरु में विवाहिता के ढांक से गिरकर मौत होने का मामला सामने आया हैं। जानकारी अनुसार क्षेत्र के गांव कुफरु निवासी मनु देवी पत्नी हरनाम सिंह 36 वर्षीय मंगलवार को जब घर के कार्य के लिए जा रही थी तो, उस दौरान उसकी घर साथ लगती ढांक से गिर गई और जहां महिला को काफी चोटें भी आई और परिजनों द्वारा निजी गाड़ी के माध्यम से नागरिक अस्पताल लडभड़ोल लाया जा रहा था तो रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। जहां ड्यूटी तैनात डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लडभड़ोल पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लडभड़ोल पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु जोगिंदरनगर भी ले जाया गया हैं। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस शव अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जारी है।
विज्ञापन